अश्लील ईशारे कर दे रहा था फ्लाइंग ????
जयपुर, @dainikkhabraan। ऑपरेशन सेफर व्हील्स के तहत निर्भया स्क्वॉड जयपुर कमिश्नरेट की महिला कॉन्स्टेबल अंजू एवं राजू ने एक मनचले और एक शराबी को गिरफ्तार करवाया है।
डीसीपी ऋचा तोमर ने बताया की निर्भया स्क्वॉड की महिला कांस्टेबल जलमहल पर ड्यूटी कर रही थी वहां पर घूमने वालों की काफी भीड़ थी। भीड़ में टीम ने देखा कि एक लड़का लड़कियों के पीछे पीछे घूम रहा था। एक लड़की की तरफ वह अश्लील ईशारे कर फ्लाइंग किस कर रहा था, इस पर टीम ने कार्यवाही करते हुए मोहम्मद राशिद को ब्रह्मपुरी थाने में 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार करवाया है।
इसी टीम ने दूसरी कार्यवाही करते हुए चांदपोल बाजार में एक व्यक्ति शराब पीकर रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं को गालियां दे रहा था। टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह नहीं माना। इस पर टीम ने शराबी व्यक्ति जगदीश प्रसाद को संजय सर्किल थाने में 151 सीआरपी सी में बंद करवाया।
इनका कहना है
कोई भी परेशानी हो तो डरे नहीं तुरंत पुलिस को एवं निर्भया को बताएं। अगर महिला अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहती तो उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। महिला यदि एफआईआर नहीं देना चाहती तो भी कोई परेशानी नहीं। जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वायड के द्वारा व थाने के द्वारा सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
ऋचा तोमर
डीसीपी, जयपुर
हमारी हेल्पलाइन 100, 112, 1090 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन 8764 868200 पर कॉल करे। हर महिला की सुरक्षा ही जयपुर पुलिस की प्राथमिकता है।
मोहेश चौधरी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त,
जयपुर।

