शरीर में हो जाती है हीमोग्‍लोबिन की कमी, तो डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राईफ्रूट्स….

चिकित्सा सुविचार

Health Tips, @dainikkhabraan। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आयरन बहुत आवश्यक तत्‍व हैं। आयरन की कमी से शरीर में एनिमिया की समस्या पैदा हो सकती है। शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन सबसे जरूरी तत्‍व हैं। दरअसल हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन युक्त प्रोटीन होता है जो शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर यह प्रक्रिया बाधित होती है तो हमें कई तरह की समस्‍याओं से जूझना पड़ सकता है। यह सुचारू रूप से काम करें इसके लिए जरूरी है कि आप अपने भोजन का खास ध्‍यान रखें और भोजन में आयरन रिच भोजन को शामिल करें।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए नॉनवेज, सी फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां और ड्राईफ्रूट्स और नट्स आदि अच्‍छा सोर्स है। ये आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरी करते हैं। आज हम यहां आपको ऐसे 5 ड्राई फ्रूट्स की जानकारी दे रहे हैं जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करते हैं और शरीर में तेजी से हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं।

ये हैं आयरन से भरपूर ड्राईफ्रूट्स

1.काजू का सेवन
काजू में भरपूर मात्रा में आयरन होता है और अगर आप रोज एक मुट्ठी काजू का सेवन करें तो यह शरीर में करीब 1.89 मिलीग्राम आयरन की आपूर्ति करेगा। ऐसे में जब भी आपको कुछ स्‍नैक्‍स खाने का मन करे तो आप एक मुठ्ठी काजू खा लें।

2.बादाम का सेवन
आप रोज सुबह अगर भीगे हुए बादाम का सेवन करें तो यह आपके शरीर में खून की कमी को ठीक कर सकता है। करीब एक मुट्ठी बादाम में लगभग 1.05 मिलीग्राम आयरन होता है जो एक दिन में शरीर की जरूरत को पूरा कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें।

3.अखरोट का सेवन
आमतौर पर दिमाग को तेज करने के लिए अखरोट खाने की सलाह दी जाती है लेकिन यह हीमोग्लोबिन की कमी को भी पूरा कर सकता है। आप रोज एक मुट्ठी अखरोट का सेवन करें तो यह शरीर में लगभग 0.82 मिलीग्राम आयरन की आपूर्ति करता है।

4.पिस्ता का सेवन
आम तौर में मिठाइयों का स्वाद और सुंदरता बढाने के लिए पिस्‍ता का प्रयोग किया जाता है लेकिन बता दें कि यह आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में आयरन की कमी होने पर आसानी से इसकी आपूर्ति कर सकता है। आप रोज एक मुट्ठी पिस्ता खाएंगे तो करीब 1.11 मिलीग्राम आयरन शरीर को मिलेगा।

5.मूंगफली
हालांकि ये ड्राईफ्रूट्स कैटेगरी में नहीं आता। यह फली भी शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा कर सकता है। ऐसे में आप  इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें।