विवादों में घिरे संस्कृत स्कूल के प्राचार्य: STC व Bed कर रहे अध्यापक छात्रों को जातिगत प्रताड़ित किया, DSP करेंगे मामले की जांच
बांसवाड़ा, @Dainikkhabraan। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय अरथूना के प्राचार्य एक मामले में विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ जातिगत प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। ये आरोप STC और Bed कर रहे उन छात्र अध्यापकों की ओर से लगाया गया है, जो इस स्कूल में इंटर्नशिप कर रहे हैं। अरथूना थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।
जातिगत प्रताड़ना से जुड़ा मामला होने के कारण मामले की जांच ST/SC सेल के DSP गोपाललाल कर रहे हैं। अरथूना थानाधिकारी ने बताया कि ओड़ा निवासी लोकेश डामोर, घानेवा निवासी महेंद्र ताबीयार व आशा ताबीयार, हेरपाड़ा ओडवाड़ा निवासी मनीषा भील व नवाघरा निवासी चंपा खांट ने थाने में रिपोर्ट दी है।
पीड़ितों ने बताया कि वह STC और Bed स्टूडेंट हैं और संस्कृत विद्यालय में इंटर्नशिप कर रहे हैं। लोकेश और महेंद्र सुबह के समय कालांश लेकर बरामदे में खड़े थे। तभी प्राचार्य संजय शाह वहां पर आ आए और आते ही गालियां देने लगे। जब उनसे ऐसा करने का कारण पूछा तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। तभी अन्य स्टूडेंट्स ने बीच बचाव कर छुड़ाया।
पीड़ितों का आरोप है कि प्राचार्य शाह ने उन्हें नंबर नहीं देने को भी कहा है। पुलिस अब सच जानने के प्रयास कर रही है।

