विनोद खन्ना अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष मनोनीत….

मनोनीत हनुमानगढ

तहसील अध्यक्ष मनोनीत

भादरा/हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा भादरा के युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर नागर की अनुशंसा पर अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सतीश खनगवाल ने ढाणी तेलीयान खचवाना के विनोद खन्ना धानका को संगठन में तहसील अध्यक्ष भादरा मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को विनोद खन्ना को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि आपके द्वारा धानका समाज में रुचि है जनहित के कार्य राजनीतिक उत्थान संगठन में किए गए रचनात्मक कार्यों तथा समाज में शिक्षा को लेकर किए गए योगदान को देखते हुए आपकी तहसील अध्यक्ष पर नियुक्ति की जाती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नव मनोनीत तहसील अध्यक्ष विनोद खन्ना से आशा जताई कि आप संगठन के प्रति ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे।