वाहनों में पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की घटना का खुलासा
पुलिस ने तीन दिन में किया खुलासा, 1 आरोपी गिरफ्तार,
बाड़मेर, @dainikkhabraan। बाड़मेर, शहर के गांधी नगर में दुपहिया और चार पहिया वाहनों में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। वाहनों में आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
दरअसल, शहर के गांधी नगर इलाके में 10 नवंबर देर रात करीब 12.30 बजे भीखनाथ निवासी गांधी नगर के घर के पास स्थित एक बाड़े में खड़े एक एक्टिवा, दो बाइक और एक कार को आग लगा दी। युवक बाड़े के पास के घर में पढ़ाई कर रहा था। आग देखकर बाहर आया और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। बाल्टियों से पानी डालना शुरू किया। समय रहते आग को बुझा दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसपी दीपक भार्गव के मुताबिक कोतवाली थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने साइबर टीम के मदद से आगजनी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जगदीशपुरी पुत्र हुकमपुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर आग लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

