केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ED और CBI चीफ का कार्यकाल बढ़ाकर किया 2 से 5 साल
मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के चीफ का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। अब ईडी और सीबीआई चीफ कार्यकाल बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया।
नई दिल्ली, @dainikkhabraan। ED और CBI चीफ का अभी दो साल का कार्यकाल।
माना जा रहा है कि इस फैसले का असर ईडी चीफ के कार्यकाल पर पड़ सकता है
मोदी सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के चीफ का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है। अब ईडी और सीबीआई चीफ कार्यकाल बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया।
भारत सरकार ईडी और सीबीआई के निदेशकों के कार्यकाल को 5 साल तक बढ़ाने के लिए अध्यादेश लाई है। अभी ईडी और सीबीआई के चीफ का कार्यकाल दो साल का होता है।
देश में सीबीआई के मोजूदा चीफ सुबोध जायसवाल और ईडी के चीफ संजय कुमार मिश्रा हैं।
1+1+1 करके मिलेगा तीन साल का एक्सटेंशन
नए अध्यादेश के मुताबिक, सीबीआई और ईडी चीफ की नियुक्ति पहले 2 साल के लिए की जाएगी। इसके बाद तीन साल का (1+1+1) करके एक्सटेंशन दिया जाएगा। एक-एक साल के लिए तीन एक्सटेंशन दिए जा सकते हैं। लेकिन यह कुल 5 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।

