बीकानेर,@दैनिक खबरां।रामपुरा बस्ती वार्ड नंबर 15 के पार्षद अब्दुल वहीद के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने यूआईटी परिसर में धरना दिया। धरने पर बैठे पार्षद अब्दुल वहीद ने बताया कि वार्ड की सीवरेज समस्या 8-10 सालों से अधूरी पड़ी है जिसको लेकर कई बार पहले भी धरने प्रदर्शन कर चुके है जिसके बाद निगम एस्टीमेट बनाकर कार्य करवाने के लिए भी पिछले 1 साल से बोल रहे हैं लेकिन अभी बीजेपी वार्ड में कार्य कराए गए हैं इससे यूआईटी प्रशासन का भेदभाव साफ दिख रहा है।आज नाराज पार्षद और वार्ड वासियों में यूआईटी परिसर में धरना दिया। यूआईटी सचिव द्वारा आश्वासन के बाद धरना उठाया गया

