लारेंस विश्नोई गैंग की लेडी डाॅन मंजू आर्या गिरफ्तार….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली लारेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेडी डॉन को हरियाणा पुलिस ने उसके साथी समेत हिरासत में लिया है दोनों आरोपी हरियाणा दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करते थे इसके अलावा लेडी डॉन के हथियार लहराते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए

जानकारी के मुताबिक हरियाणा की झज्जर पुलिस क्राइम ब्रांच ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी लेडी डॉन मंजू आर्या उर्फ मीनू को पकड़ा है लेडी डॉन पिछले दिनों जालंधर में रहने वाले अपने पति के साथ झज्जर के एक अन्य व्यक्ति की हत्या कराने की प्लानिंग कर रही थी वो अपने मकसद को पूरा करती उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा लेडी डॉन पर अपने साथियों के साथ मिलकर झज्जर और रोहतक में हथियारों केबल पर गाड़ियों को लूटने का भी आरोप है

Lady Don Arrest: लारेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन गिरफ्तार, हथियार की धोंस पर करती थी लूट


पिछले दिनों झज्जर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि झज्जर से एक गाड़ी की लूट की गई है जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और एक्शन मोड में आ गई पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी जिसके बाद लूट के दो आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए जब पुलिस ने उनसे पूछा तो खुलासा हुआ कि लूट की घटना में एक लेडी डॉन समेत चार अन्य बदमाश शामिल थे इसके बाद वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मे सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान पुलिस ने मुरादाबाद से लेडी डॉन मंजू को एक अन्य साथी इकबाल सिंह के साथ पकड़ लिया।

 Lady Don Arrest

पुलिस ने लेडी डॉन और उसके साथी से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे झज्जर में एक व्यक्ति की हत्या करने के वास्ते आए थे इसके साथ ही लेडी डॉन जालंधर में रहने वाले अपने पति की हत्या करना चाहती थी लेडी डॉन की उसके पति के साथ नहीं बनती थी इस वजह से वो उसको अपने रास्ते से हटाना चाहती थी लेकिन इससे पहले ही इन्हें धर दबोचा गया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस को संदेह है कि अभी इनके अन्य साथी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।