रेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला: स्पेशल ट्रेन और स्पेशल किराया को किया खत्म
नई दिल्ली, @dainikkhabraan: रेल मंत्रालय ने जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है। मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा को अब रेगुलर ट्रेनों जैसी ही होगी। कोविड-19 को देखते हुए रेगुलर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलााया जा रहा था। लेकिन अब इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है।
स्पेशल ट्रेनों की जगह चलेंगी रेगुलर ट्रेन
मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब पहले की तरह सामान्य ट्रेनों जैसी होगी। ये ट्रेनें फिर से रेगुलर नंबर के साथ दौड़ेंगी। इसके साथ ही स्पेशल किराए की जगह फिर से पुराना रेगुलर किराया लागू होगा।
रेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएंगे। इस फैसले के बाद अगले कुछ दिनों में 1700 से अधिक ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर काम करना शुरू कर देंगी। यह भी कहा गया है कि सभी ट्रेनों में कोविड-19 से जुड़ी एहतियात और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

