रीट परीक्षा में हुई धांधली और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी-पुरोहित
सिरोही, @dainikkhabraan। रीट परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच और लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोशस्वरूप भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में आज जिले भर के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।
भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने CBI जांच की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिंसा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतीस पुनिया जी को गिरफ्तार करना राजस्थान सरकार की तानाशाही और CBI से घबराहट को दिखाता है।
पुरोहित ने कहा की रीट परीक्षा में जिनमे में एक ही अभ्यर्थी द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा आवेदन करने के बाद सभी आवेदन पर प्रवेश पत्र जारी किया गया और सभी का परीक्षा केंद्र भी जयपुर में 1 ही लो कॉलेज में दिया गया।जिसकी जांच की मांग भी लगातार बेरोजगारों द्वारा उठाई जा रही है और कार्रवाई के नाम पर राज्य सरकार मौन साधे हुए हैं ओर कहा कि गहलोत सरकार बेरोजगार युवाओं के गुनहगारों को बचाने में जुटी है।
पुरोहित ने पिछले दिनों गरीबो के घर एवम धार्मिक स्थलों को जो तोड़ा जा रहा है उसके भेदभाव को लेकर प्रशासन एवम निर्दलीय विधायक पर निशाना साधा।
रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने कहा कि रीट में हुई धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया जी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं गिरफ़्तारी बेहद निंदनीय है। यह सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।
आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने कहा कि गहलोत सरकार की बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करना यह उनकी गंदी मानसिकता को दरसाता है।रीट पेपर लीक प्रकरण का मामला लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ जुड़ा है। अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, प्रशासन के दमनात्मक आचरण से भाजपा डरने वाली नहीं है।
जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने विरोध प्रदर्शन का संचालन करते हुए कहा कि युवाओं के साथ छलावा करने वाली सरकार रीट के नाम पर धोखाधड़ी कर एक अधिकारी को निलंबित कर अपने चाहते को नोकरी दिलाने का कु प्रयास कर रही है जो कि उनके मंसूबे सफल नही होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी,जिला महामंत्री जय सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मांडानी, नारायण देवासी, प्रधान हसमुख कुमार, मण्ड़ल अध्यक्ष रोहित रावल,हिदाराम माली ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दुर्गाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, किरण राजपुरोहित, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली,भंवर मेघवाल, अंशु वशिष्ठ, शाबिर कुरैसी, सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें।

