रीट परीक्षार्थियों के लिए आज से 30 सितंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा शुरु…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां। राजस्थान में  26 सितंबर को होने जा रही रीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को आज से 11 दिन के लिए सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क टिकट लेकर फ्री यात्रा करने की सुविधा दी है। इस परीक्षा में 31 हजार पदों के लिए 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के शामिल होने का अनुमान है। इनको राजस्थान सीमा में 20 सितंबर से 30 सितंबर तक अपना प्रवेश पत्र दिखाकर कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकने की सुविधा मिली है। लेकिन इस दौरान अभ्यार्थी को निशुल्क टिकट लेना ही होगा। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से यह तैयारी की जा रही है जिसमे राजस्थान रोडवेज की 3500 बसों में रेग्युलर पैसेंजर्स के साथ स्टूडेंट्स सफर करेंगे। प्रदेश में सभी जगहों पर निजी बसों, टैक्सी, कैब और रेल से भी सफर करने की व्यवस्था है। इसके लिए प्रदेश के लिए सभी आरटीओ-डीटीओ को अपने क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दे दिए।