रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 19 लाख 80 हजार रुपए पार, मंगेतर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें विडियो…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। पुलिस थाना नयाशहर रिटायरमेन्ट कर्मचारी के खाने से चैक चोरी कर 19 लाख 80 हजार रुपये चुराने के आरोप में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
मुख्य आरोपी गजानन्द औझा से चोरी की गई सम्पूर्ण रामि 19 लाख 80 हजार जब्त कर ली गई।
गिरफ्तार युवक व उसकी मंगेतर दोनों जने चार्टड एकाउंटेंट( सी.ए. ) फाईनल ईयर के विद्यार्थी हैं।
आरोपी ने ऐश आराम करने के लालच में आकर अपने ही रिश्तेदार के साथ ही धोखाधड़ी की।
मामला है कि था: दम्माणी चौक निवासी महावीर प्रसाद सारस्वत ने नयाशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरा एसबीआई जस्सूसर शाखा में सेविंग एकाउंट है। इस एकाउंट से मैंने चैक बुक भी जारी करा रखी है। उसी चैक बुक में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरा हस्ताक्षरित चैक मेरे घर से चुराकर 27 अप्रेल को मेरे खाते से सेल्फ चैक लगाकर बैंक मैनेजर के साथ आपराधिक षडयंत्र रचते हुए बिना मुझे जानकारी दिए 19 लाख 80 हजार रुपए धोखाधडी करते हुए निकाल लिए। परिवादी के अनुसार, उसका बेटा जयपुर अस्पताल में भर्ती है। उसके इलाज के लिए रुपए निकालने गया तब उसे पता चला कि उसके खाते से रुपए निकल गए।
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने इस मामले को गंभीरता से लते हुए एएसपी अमित कुमार, सीओ सिटी दीपचंद के निकट सुपरविजन में नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए सबसे पहले बैंक के सीसीटीवी फुटेज जुटाए।उसके आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में आरोपियों ने राज उगल दिया। इस आधार पर पुरानी लाइन गंगाशहर में ब्राहमणों का मोहल्ला निवासी गजानंद (29) पुत्र रमेश ओझा व उसकी मंगेतर डूडी पेट्रोल पंप के पीछे निवासी अन्नपूर्णा सारस्वत को गिरफतार कर लिया। बाद में उनसे उक्त राशि भी बरामद कर ली गई। आरोपी गजानंद परिवादी महावीर प्रसाद के साले का बेटा है।

