रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी रुद्रांश चौधरी का राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन….

बीकानेर

रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी रुद्रांश चौधरी का राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन

बीकानेर, @dainikkhabraan। 62वाँ जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज कैम्पस में हुआ, जो कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गिन्नाणी पँवारसर के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। जिसके अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल ने स्कूली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से होने वाले मैचों में भी रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी रुद्रांश चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर काँस्य पदक अपने नाम करने के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना चयन करवाया।

इस मौके पर उपस्थित विद्यालय के शारीरिक शिक्षक उमेश पुरोहित ने बताया कि “रायन इंटरनेशनल स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने प्रदर्शन अच्छा किया व अन्य सभी विधालयो ने भी अपना दमखम दिखाया। बच्चों में खेल के प्रति उत्साह व लगन देश के लिये उपयोगी साबित होगी।” आयोजन में आये विशेष अतिथि श्री पवन जी भदौरिया ने आये हुवे सभी प्रतियोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।