रामपुरा बस्ती निवासी 35 वर्षीय युवक ने घर में लगाई फांसी…

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

फांसी लगाकर जान दी

बीकानेर, @dainikkhabraan। फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में मृतक के भाई रामपुरा बस्ती निवासी प्रताप सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है।

प्रार्थी ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई बजरंग सिंह पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते उसके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दैनिक खबरां

दैनिक खबरां