राजस्थान: 55 दिन पहले लापता नाबालिग बहनें लखनऊ में बेच रही थी डोर-टू-डोर सामान…..

उतर प्रदेश जयपुर पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

राजस्थान: 55 दिन पहले लापता नाबालिग बहनें लखनऊ में बेच रही थी डोर-टू-डोर सामान…..

55 दिन बाद गुमशुदा बहनें आखिर लखनऊ में मिलीं: सक्सेसफुल बिजनेसपर्सन बनने के लिए घर से निकली थीं दोनों बहनें, फेक आईडी से ट्रेन सर्च करतीं और इमोशन कंट्रोल करने के आर्टिकल पढ़ती थीं।

जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर में 3 फरवरी को स्कूल से लापता हुई दोनों नाबालिग बहनें आखिरकार 55 दिन बाद पुलिस को मिल गई है। दोनों बहनें लखनऊ में डोर-टू-डोर घरेलू सामान बेच रही थीं। लखनऊ पुलिस और जयपुर कमिश्नरेट ने दोनों नाबालिग बहनों के सैकड़ों पोस्टर और ग्रुप में फोटो रिलीज किए थे। इन्हीं के जरिए पुलिस को एक लीड मिली। इसके बाद पुलिस बच्चियों तक पहुंची।

मामला महेश नगर थाना इलाके का था। अवधेश की बेटी भावना (17) और रमा कंवर (16) गायब हो गई थी। दोनों बहनें 12वीं और 11वीं की छात्रा हैं। दोनों बहनें एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। 3 फरवरी को स्कूल से लगभग साढे़ 10 बजे बाहर निकली थी। इसके बाद से लापता हो गई थी।

DCP साउथ ने लखनऊ में किया कैंप
मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP साउथ मृदुल कच्छावा भी दो दिन से लखनऊ में कैंप किए हुए थे। मंगलवार रात को पुलिस को जानकारी मिली थी कि बच्चियां लखनऊ में रहकर डोर-डू-डोर मार्केटिंग कर रही है। पुलिस मौके पर गई और बच्चियों को समझाकर अपने साथ लेकर आई।