राजस्थान में मंत्रीमंडल विस्तार कल‌ शाम 4 बजें होने की सम्भावना, राज्यभवन में तैयारियां शुरू, सीपी जोशी रहेंगे मंत्रीमंडल से बाहर….

जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

राजस्थान में मंत्रीमंडल विस्तार कल‌ शाम 4 बजें होने की सम्भावना, राज्यभवन में तैयारियां शुरू, सीपी जोशी रहेंगे मंत्रीमंडल से बाहर….

जयपुर।
राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। गहलोत सरकार में एक से ज्यादा पद रखने वाले तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा।

डोटासरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, हरीश पंजाब और रघु गुजरात कांग्रेस प्रभारी हैं। इन सभी ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते तीनों ने इस्तीफा दिया है। ताजा इस्तीफों को मिलाकर अब गहलोत मंत्रिमंडल में 12 पद खाली हो गए हैं।

गहलोत के नए मंत्रिमंडल में फेरबदल का खाका बन चुका है। कल शपथ ग्रहण का औपचारिक समय तय हो गया है। राजभवन को औपचारिक तौर पर सूचना भी दे दी गई है। राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र आज शाम जयपुर लौटेंगे। कोविड के कारण शपथ ग्रहण में ज्यादा भीड़ नहीं की जाएगी।

शाम को मंत्री परिषद में और इस्तीफे संभव
शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री परिषद की बैठक बुलाई है, इस बैठक में सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में कई और मंत्रियों के भी इस्तीफे लिए जा सकते हैं। चर्चाओं के अनुसार करीब 4 मंत्रियों के इस्तीफे और लिए जा सकते हैं, शाम तक इस बारे में तस्वीर साफ हो जाएगी।

माकन-गहलोत के बीच लंबी मंत्रणा
मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले प्रदेश प्रभारी अजय माकन और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच लंबी चर्चा हुई है। सीएम निवास पर सुबह से गहलोत और माकन के बीच लंबी मंत्रणा हुई है। इसमें मंत्रिमंडल फेरबदल के फॉर्मूला और शपथ ग्रहण पर चर्चा हुई है। नए संसदीय सचिव बनाए जाने और राजनीतिक नियुक्तियों पर भी बात हुई है।

इनको मिल सकती हैं नई जिम्मेदारी
रामलाल जाट, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, हेमाराम चौधरी या बृजेन्द्र ओला में से कोई एक मंत्री बन सकता है , वहीं जाहिदा कामां, मंजू मेघवाल, रमेश मीणा या मुरारी मीणा में से एक, विश्वेन्दर सिंह, राजेन्द्र पारीक, राजकुमार या महेश जोशी तीनों में से एक, शंकुतला रावत या जितेंद्र सिंह में से एक, राजेन्द्र गुढ़ा, गुरमीत कुन्नर और महादेव सिंह खंडेला में से कोई एक मंत्री बन सकते हैं। पहली बार बने विधायक नहीं बनेंगे मंत्री। 2 से 3 मंत्रियों का हो सकता है प्रमोशन। 15 संसदीय सचिव बनाए जा सकते हैं।

डॉक्टर सीपी जोशी नहीं होंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा‌। सीपी जोशी ने स्पष्ट किया कि वो विधानसभा अध्यक्ष की ही संभालेंगे जिम्मेदारी।

कल मंत्रिमंडल में हो सकती है नए मंत्रियों के शपथ, राजभवन में तैयारियां शुरू- सूत्र