बीकानेर, @dainikkhabraan। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच राजस्थान इकाई में रविवार को प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव आनंद गॉड तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर राजस्थान में मंच के महिला महासचिव के पद पर सुमन मोदी को नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है मोदी पहले से भी कई संस्थाओं का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वर्तमान में मोदी भारतीय सैन समाज की महिला अध्यक्ष तथा मोदी को कई मान सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है तथा इनमें होनहार प्रगतिशील व्यक्तित्व है राष्ट्रीय विचार मंच के उद्देश्य और नियमों का पालन करते हुए राजस्थान में टीम बनाकर कार्य करेंगे।

