राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के जन्मदिन पर 5100 पौधे लगाने का संकल्प…..

बीकानेर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा के जन्मदिन 01 अक्टूबर 2021 से 5100 पौधे लगाने का संकल्प।

बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन से पूर्व पोस्टर का विमोचन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी बताया की चौधरी भीमसेन बालोद्यान में आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जन्मदिन को भव्य बनाने के लिए बीकानेर कांग्रेस जन एक तारीख से 5100 पौधे लगाएंगे।

शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बताया की 5100 पूरे माह में लगाकर पर्यावरण म संकल्प लिया और 01अक्टूबर 2021 को बीकानेर से सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे और डोटासरा का जन्मदिन मनाएंगे।

बुधवार को इस कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, एसटी अध्य्क्ष गोवर्धनलाल मीणा, युवा कांग्रेस के तोलाराम सियाग, सेवादल के हंसराज बिश्नोई, पाबूराम नायक, जितेंद्र नायक, रोहित पँडित, बिश्नाराम गोदारा, सहजाद खान, आमिर हुसैन, मेघराज तँवर, महिपाल चोधरी सहित अन्य शामिल रहे।