बीकानेर: मारपीट करने और महिला की स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

मारपीट और स्त्री लज्जा भंग

बीकानेर, @दैनिक खबरां। मारपीट करने और महिला की स्त्रीलज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने नोखा पुलिस थाने में बालुराम, मनीष निवासी घटïटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवातें हुए बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और गाली गलौच करते हुए मारपीट की।

इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए और गले में पहने हुए जेवर तोड़कर ले गए।

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी जाते-जाते उसे धमकी भी देकर गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।