राजस्थान: दो बच्चों की मां अपने से 9 साल छोटे प्रेमी के साथ शादी करके फरार, दो शादियां पहले ही कर चुकी, आठ लाख और जेवर लेकर….

जयपुर देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

राजस्थान: दो बच्चों की मां अपने से 9 साल छोटे प्रेमी के साथ शादी करके फरार, दो शादियां पहले ही कर चुकी, आठ लाख और जेवर लेकर….

जयपुर, @Dainikkhabraan। दो बच्चों की मां का अपने से करीब नौ साल छोटे प्रेमी के साथ भागकर शादी रचाने का मामला सामने आया है। शादी की प्लानिंग महीनों से की जा रही थी और इसी कारण घर से करीब सात से आठ लाख रुपए भी जमा कर लिए थे। ये रुपए दूसरे पति के थे जिसके साथ वह काफी समय से रह रही थी। मामला जयपुर शहर के रामनगरिया थाने में दर्ज कराया गया है और अब पुलिस महिला एवं उसके तीसरे पति को तलाश कर रही है।

पहले पति की मौत के बाद दूसरे से किया था विवाह
मुकदमा दर्ज कराने वाले रामनगरिया निवासी रामलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब दस से ग्यारह साल पहले लाली देवी के साथ हुई थी। रामलाल की पहली पत्नी की मौत हो जाने के कारण बच्चों की देखभाल करने के लिए उसने लाली देवी से दूसरी शादी की थी।

लाली देवी के भी पहले पति की मौत हो गई थी। शादी के बाद लाली देवी की दो बच्चियां और रामलाल के बच्चे, सभी का भरण पोषण रामलाल कर रहा था। रामलाल ने शादी के बाद प्रथा के अनुसार लाली को ढाई लाख रुपए कैश भी दिया था। साथ ही अपनी पहली पत्नी के जेवर भी आयोजनों में पहनने के लिए दे दिए थे।

चार लाख रुपए उधार मांगे और ढाई लाख बीमारी के नाम से ले लिए
रामलाल ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों से लाली का बर्ताव बदल गया था और इस बदले बर्ताव पर पर ध्यान नहीं दे सका। उसने कुछ महीनों पहले चार लाख रुपए उधार लिए थे और कहा था कि जल्द ही लौटा देगी। साथ ही कुछ दिन पहले ही करीब ढाई लाख रुपए भी कैश लिए थे किसी बीमारी के कारण।

रामलाल ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था कि पत्नी के रोहिताश नाम के किसी युवक से चक्कर चल रहा है। कुछ दिन पहले वह घर से पहली पत्नी के जेवर और सारे रुपए लेकर फरार हो गई। पुलिस को बताया गया कि पिछले दिनों करीब साढ़े छह लाख रुपए दिए थे और शादी के समय करीब ढाई लाख दिए थे। इन रुपयों के अलावा हर महीने का खर्च भी वह दे रहा था।

पुलिस को रामलाल ने बताया कि रोहिताश और लाली के बारे में पता चला तो लाली ने पति को कहा कि उसे भूल जाए। अब वह रोहिताश के साथ रहेगी। पुलिस के पास जाएगा तो अपने बेटे की जान गवां बैठेगा। रामलाल पुलिस के पास पहुंचा और अब केस दर्ज कराया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।