राजस्थान: डीजीपी एमएल लाठर का बड़ा फ़ैसला, बीकानेर का जिम्मा अति. पुलिस महानिदेशक को, तीन दिन के लिए….

चुरू जयपुर पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

राजस्थान: डीजीपी एमएल लाठर का बड़ा फ़ैसला, बीकानेर का जिम्मा अति. पुलिस महानिदेशक को, तीन दिन में देनी होगी रिपोर्ट….

जयपुर, @Dainikkhabraan। डीजीपी एमएल लाठर का बड़ा फ़ैसला, अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जानेंगे कोरोना की ग्राउंड रिपोर्ट। डीजीपी ने अलग-अलग जिलों में लगाई 19 आईपीएस अधिकारियों की ड्यूटी। बीकानेर व चुरू जिले की जिम्मेदारी श्री ए. पोन्नूचामी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुलिस हाउसिंग राजस्थान, जयपुर को सौंपी है।

कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के मध्यनजर कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित कराने एवं पुलिस को सर्तकता से उत्तरदायित्व वहन करने हेतु , पुलिस अधिकारियों को उनके नामों के सम्मुख अंकित जिलों में दिनांक 16.01.2022 से 18.01.2022 तक तीन दिवसीय दौरे हेतु मनोनीत किया जाता है।