बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा: बीकानेर से 191 लोग गुवाहाटी के लिए हुए थे रवाना, ट्रेन के अधिकांश डिब्बे पटरी से उतरे, देखें विडियो…..

जयपुर देश नई दिल्ली बिहार बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसा:राजस्थान से 247 लोग गुवाहाटी के लिए हुए थे रवाना, ट्रेन के अधिकांश डिब्बे पटरी से उतरे

बीकानेर से मंगलवार देर रात पौने दो बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई बीकानेर एक्सप्रेस जलपाईगुड़ी व मैनागुड़ी के बीच पटरी से नीचे उतर गई। गाड़ी में राजस्थान के 247 लोग थे। बीकानेर मंडल के डीआएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से 191 लोग बीकानेर से चढ़े थे। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है।

हादसे में ट्रेन के 12 डिब्बों को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती डिब्बों में बीकानेर के लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल, गुवाहाटी में बड़ी संख्या में बीकानेर के लोग रहते हैं। ऐसे में बीकानेर एक्सप्रेस के हर फेरे में यात्रियों की संख्या जबर्दस्त होती है। बीकानेर से पटना व गुवाहाटी जाने वाले लोग भी इसी गाड़ी में यात्रा करते हैं।

दुर्घटना के बाद से बीकानेर के गंगाशहर में सबसे ज्यादा चिंता बढ़ गई है। दरअसल, इसी एरिया के लोग गुवाहाटी में ज्यादा रहते हैं। वायदा व्यापारी पुखराज चौपड़ा ने बताया कि इस गाड़ी में बीकानेर के लोग हैं और हम उनका पता लगाने में जुटे हुए हैं। बीकानेर के अलावा नोखा से भी कुछ लोग इस गाड़ी में सवार हुए हैं। गुवाहाटी में रहने वाले सभी बीकानेर के लोगों को मौके पर पहुंचने अथवा जैसे भी संभव हो सहयोग करने की अपील की गई है।

इस ट्रेन में सत्तर फीसदी बीकानेर बेल्ट से
इस गाड़ी में करीब सत्तर फीसदी यात्री बीकानेर, नोखा व नागौर से होते हैं। ज्यादातर लोग बंगाई गांव में रहते हैं। बीकानेर से जाने वाले यात्री इसी गांव की तरफ जाते हैं। इसके अलावा धूमगुड़ी, मैना गुड़ी व दामोली में भी बीकानेर व नोखा के निवासी रहते हैं।

मौके पर रवाना हुए स्थानीय बीकानेरी
घटना के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्हें मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का वक्त लगेगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि कितने लोगों की मौत हुई है।

इन स्टेशन के यात्री है

इस गाड़ी में बीकानेर के अलावा नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, डेगाना, जयपुर, भरतपुर के यात्री भी बैठते हैं। इसमें बीकानेर नोखा व नागौर के यात्री गुवाहाटी तक जाते हैं, जबकि शेष दूसरे स्टेशन पर उतर जाते हैं।

डीआरएम ऑफिस अलर्ट पर

उधर, DRM ऑफिस पूरी तरह अलर्ट हो गया है। एक टीम ये पता लगाने में जुटी है कि इस यात्रा में बीकानेर से कौन से यात्री रवाना हुए थे और इस स्टेशन तक गाड़ी में बैठे थे। बीकानेर से गुवाहाटी तक के टिकट लेने वाले यात्रियों की सूची बनाई जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी- 8134054999

यात्रियों की सहायता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है- बीकानेर 0151-2208222 जयपुर- 0141-2725942, 9001199959