राजस्थान की राजधानी सहित बीकानेर के पड़ोसी जिले में कुछ देर पहले भूकंप के तेज झटके….
जयपुर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। राजस्थान में आज रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि जयपुर से 92 किमी उत्तर-पश्चिम में आज लगभग 8.01 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
वहीं सीकर से मिली जानकारी अनुसार सीकर में भूकंप के झटके किए महसूस
सीकर में कई जगहों पर तेज भूकंप के झटके किए महसूस, भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकले, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ सहित जिलेभर में महसूस किए झटके
भूकंप का केंद्र सीकर से मात्र 6 किलोमीटर दूर।
शेखावाटी मे भूकंप के तेज झटके
लक्ष्मणगढ़ तहसील में इसकी तीव्रता ज्यादा देखने को मिली है।
SBETGROUP के राजेन्द्र चौधरी
से दैनिक खबरां को मिली जानकारी के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र में 8 बजकर 01 मिनट पर धरती तगड़ी हिली। खिड़किया दरवाजे बजने लगे। खिड़कियां की बजने की आवाज भी बहुत तेज थी। मोर और पक्षी जोर-जोर से चहराने लगे व हल्की हल्के 2 कंपन महसूस किये गये।



