बीकानेर महिला के हाथ – पैर तोड़कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास का मामला गजनेर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है । इस संबंध में लड़की के पिता ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है । आरोप है कि 2 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे उसकी पुत्री बाजार से चीनी लेने गई थी । इस दौरान बीच रास्ते में उसकी पुत्री को भोलासर निवासी मगनदान ने रोका और कहा कि तेरी माता के तो हाथ – पैर तोड़ दिये , आज तेरे साथ बलात्कार करूंगा । आरोप है कि यह कहते हुए आरोपी ने उसकी पुत्री को पकडने का प्रयास किया , लेकिन वह किसी तरह से वहां भाग आई । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की । मामले की जांच थानाधिकारी भजनलाल कर रहे हैं ।

