युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप…..

युवतियों को बंधक बनाया

दुष्कर्म

पुलिस कार्रवाई

बीकानेर, @Dainikkhabraan। युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से सदर पुलिस थाने में एक महिला समेत पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

सदर पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसे और उसकी बहिन को अर्जुनराम व मोहनराम ने नौरंदेसर समारोह में मजदूरी करने के लिए राजू नाई के पास भेजा था। वहां से वापस लौटने पर आरोपियों ने राजू नाई, कालूराम नायक, लीला पत्नी कोजूराम के साथ मिलकर दोनों बहिनों को सुभाषपुरा स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की व बलात्कार किया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।