मुस्लिम महासभा के राजस्थान सहप्रभारी की बीकानेर आगमन पर किया स्वागत….

बीकानेर

मुस्लिम महासभा के राजस्थान सहप्रभारी की बीकानेर
आगमन पर किया स्वागत

बीकानेर, @dainikkhabraan। मुस्लिम महासभा के राजस्थान सहप्रभारी रईस अहमद मलिक का बीकानेर पहुंचने पर मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन डी कादरी एवं अन्य के द्वारा परम्परा के अनुसार इनका इस्तकबाल किया गया ।

मुस्लिम महासभा में को किस प्रकार मजबूती दी जा सकती पर राष्ट्रीय सचिव एन डी कादरी ने बताया कि हमें हमारे प्रदेश की कार्यकारिणी को मजबूती के साथ आगे बढ़ना होगा साथ ही जहां जिला अध्यक्ष नहीं है वहां जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां कर आमजन को जागरूक करने से महासभा तालिम तंजीम तिजारत तरक्की की ओर तेजी के साथ अग्रसर होगी और हमें मुस्लिम समाज की विभिन्न परेशानियों को आगे बढ़कर राजस्थान सरकार से पुरी करवानी होगी जो कि सरकार के घोषणा पत्र में भी है।

मदरसा पैराटीचर को नियमित किया जाए जब-तक यह नहीं हो जाता इनका मासिक वेतन 25000 हजार किया जाएं, हर जिले में मुस्लिम छात्रावास बनाया जाएं, राजस्थान के सभी कब्रिस्तान की दीवारें बनाई जाएं तथा जहां दीवारें टुटी पड़ी है। उन्हें मरम्मत करवाई जाए इनके अलावा मुस्लिम समाज की अनेक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन डी कादरी ने यह भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर हमें इन समस्याओं के पुरा करवाने के लिए एक शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री स्तर पर मिलकर इनके घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए पुरा करवाने की मांग करनी चाहिए क्योंकि अब इस सरकार के कार्यकाल के लगभग अठाईस माह ही शेष बचे हैं। इस पर सहमति बनी कि इस ओर शीघ्र सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।