मुख्यमंत्री की स्वीकृत: जिले की इस उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत….

जयपुर बीकानेर राजनीति राजस्थान राज्य

जयपुर/सीकर/बीकानेर, @dainikkhabraan। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले की नेछवा उप तहसील को तहसील कार्यालय मेेंं क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है।

श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील नेछवा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल एवं 63 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के राज्य बजट पर बहस के जवाब में मुख्यमंत्री ने नेछवा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पूरी हो सकेगी।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर जिले के दोवड़ा में नया तहसील कार्यालय खोलने तथा बनकोड़ा एवं ओबरी में नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में आसानी होगी और स्थानीय स्तर पर ही उनके ये कार्य संपादित हो सकेंगे।

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार दोवड़ा तहसील में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 24 पटवार मण्डल एवं 95 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। जबकि बनकोड़ा उप तहसील में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 35 राजस्व ग्राम तथा उप तहसील ओबरी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मण्डल एवं 42 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।