मुंबई पुलिस ने नाइजीरियन ड्रग पैडलर को 5 करोड़ के एमडी ड्रग और कोकीन के साथ गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियाई ड्रग पेडलर को 5 किलोग्राम एमडी ड्रग (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथैमफेटामाइन) और 200 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। इस ड्रग की कीमत 5.4 करोड़ रुपए आंकी गई है।
ड्रग पेडलर को पुलिस ने बीती रात चेंबूर-शिवाड़ी रोड से गिरफ्तार किया था । कोर्ट में पेशी बाद उसे 25 नवंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

