मीटर हुवा चोरी भुगतान लिया उपभोक्ता से कंपनी के खिलाफ परिवाद दर्ज….

बीकानेर

मीटर हुवा चोरी भुगतान लिया उपभोक्ता से:- कंपनी के खिलाफ परिवाद दर्ज
बीकानेर,@दैनिक खबरां। बिजली मीटर चोरी होने पर नए मीटर का भुगतान उपभोक्ता से लिया गया गेमना पीर रोड पर जनता कॉलोनी में एक प्लॉट पर बने रूम के बाहर लगे बिजली मीटर की चोरी होने पर प्लाट मालिक श्रीमती विमला व्यास ने एईएन 6 को लिखित में सूचना दी गई एइएन के कहने पर प्रार्थनी ने पुलिस थाना नाल को भी सूचना दी उपभोक्ता को नया मीटर लगाने के नाम पर ₹900 का चार्ज लिया गया उपभोक्ता विमला व्यास का कहना है कि जब मिटर घर के बाहर दीवार पर लगा होने पर चोरी हुई है तो उपभोक्ता का दायित्व कैसे बनता है जबकि उपभोक्ता द्वारा प्रत्येक माह के बिजली बिल मे मीटर किराया का भुगतान बिल में किया जाता है उपभोक्ता की किसी भी दलील को नहीं मानने पर प्रार्थनी ने एईएन 6 के विरुद्ध उपभोक्ता न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया।