मां के साथ शादी में शामिल होने आई ग्यारह साल की बच्ची से रेप
श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। मां के साथ शादी में शामिल होने आई एक ग्यारह साल की बच्ची से सोमवार रात रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाह समारोह में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक को पुख्ता सुबूत नहीं लगा है।
गीत संगीत के कार्यक्रम के दौरान हुई घटना
अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के गांव 11 पी पतरोड़ा में मंगलवार को विवाह समारोह था। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गांव सोलह पीटीडी की महिला आई थी।
उसके साथ उसकी ग्यारह वर्ष की बेटी भी थी। इन दिनों परिवार में विवाह के आयोजन चल रहे थे। इसी क्रम में सोमवार रात परिवार में गीत संगीत का कार्यक्रम था। परिवार के सभी लोग डांस और म्यूजिक का मजा ले रहे थे। इस दौरान बच्ची पास ही अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी।
अज्ञात व्यक्ति आया और बच्ची को उठा ले गया। बच्ची की सहेलियों ने शोर मचाया लेकिन इसके बावजूद आरोपी बच्ची को उठा ले जाने में सफल हो गया। बच्ची की सहेलियां पास ही मौजूद परिवार के लोगों के पास गई और घटना की जानकारी दी।
इस पर परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बाद देर रात बच्ची पास ही बने खेत के खाळे में पड़ी मिली। उसने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।
शुरू कर दी है जांच
एसएचओ फूलचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात गांव 11 पी पतरोड़ा में ग्यारह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच महिला अपराध निवारण के डीएसपी नरेंद्र पूनिया को सौंपी गई है। विवाह समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग आदि की जांच की जा रही है

