मस्त मंडल सेवा संस्थान व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर 5100 कम्बल का वितरण
सेवा कार्यों को प्राथमिकता देकर रांका ने राजनीति की असली पहचान बताई : नेहा जोशी
बीकानेर, @dainikkhabraan। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मस्त मंडल सेवा संस्थान व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 5100 कम्बलों का वितरण किया जाएगा। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के नेतृत्व में 5100 जरुरतमंदों को कम्बल वितरण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि सेवा कार्यों को प्राथमिकता देकर राजनीति की असली पहचान महावीर रांका ने दिखाई है। राजनैतिक दल का व्यक्ति यदि जरुरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है तो वह हर किसी के लिए अनुकरणीय होगा।
प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि महावीर रांका नाम से तथा काम से भी महावीर हैं। शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल में रांका द्वारा किए गए कार्य व आज कम्बल वितरण सहित सेवा कार्यों को देखकर यही कह सकते हैं कि ऐसे व्यक्ति ही संगठन की शान होते हैं।
पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि पांच वर्षों से संस्था द्वारा सर्दी के प्रकोप से बचाव के लिए जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किए जाते हैं। पार्टी के निर्देशानुसार सेवा कार्य करके जरुरतमंदों को सहायता देना ही मेरा कर्तव्य है। कोरोनाकाल में ऑक्सीजन सिलेण्डर, सूखे राशन किट सहित अनेक सेवा कार्यों से संक्रमण दूर करने का प्रयास टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण प्रभाग प्रदेश संयोजक नरेन्द्र गुर्जर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवकिशन मारु, प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया, प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, शहर जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू देतरवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश पारीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप सिंह राजपुरोहित, चंद्रेश हर्ष, नारायणलाल चौहान, शिवलाल तेजी, सुभाष मित्तल, सुभाष गोयल, ओम नायक, मंचासीन रहे। भव्या राजपूत ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
पिछले पांच वर्षों से हो रहा है कम्बल वितरण
मस्त मंडल संरक्षक संरक्षक सरोज देवी सामसुखा, अध्यक्ष विजय मालू, उपाध्यक्ष अरिहन्त नाहटा व सचिव पूनम चन्द चौरडिय़ा, सज्जन देवी चौरडिय़ा ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया। अध्यक्ष मालू ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से 5100 कम्बल बीकानेर में तथा 10 हजार कम्बल आसाम में वितरित किए जाते हैं। बाबा रामदेव पदयात्रियों की सेवा सहित अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं।


On behalf of Mast Mandal Seva Sansthan and Lunkaran Saroj Devi Samsukha Charitable Trust
Distribution of 5100 blankets on the eve of birthday of former Prime Minister Vajpayee
Ranka has revealed the real identity of politics by giving priority to service work: Neha Joshi
Bikaner. On the eve of the birthday of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, 5100 blankets will be distributed by Mast Mandal Seva Sansthan and Lunkaran Saroj Devi Samsukha Charitable Trust. Blanket distribution was started to 5100 needy under the leadership of Mahavir Ranka, state co-convener of BJP Small Industries Cell. Neha Joshi, National Vice President of BJYM and State President Himanshu Sharma were the chief guests of the program. While addressing the program, National Vice President Neha Joshi said that by giving priority to service works, Mahavir Ranka has shown the real identity of politics. If a person of a political party is ready to serve the needy, then he will be exemplary for everyone. State President Himanshu Sharma said that Mahavir is Mahavir by name and also by work. Sharma said that looking at the work done by Ranka during the Corona period and the service work including distribution of blankets today, it can be said that such persons are the pride of the organization.
Former UIT chairman Mahavir Ranka said that since five years, the organization has distributed blankets to the needy to prevent the outbreak of cold. It is my duty to help the needy by doing service work as per the instructions of the party. During the Corona period, efforts were made by the team to remove the infection from many service works including oxygen cylinders, dry ration kits.
In the program Policy Research and Training Division State Convenor Narendra Gurjar, National Working Committee Member Devkishan Maru, State General Secretary Rajkumar Biwal, State General Secretary Chandraveer Chauhan, State Vice President Vipul Sharma, State Vice President Narendra Pilania, State Minister Rajneesh Kaswan, State Minister Ramkesh Meena, BJP District President Tarachand Saraswat, City District Vice President Bhagwan Singh Mertia, BJYM District President Ved Vyas, Countryside District President Jasraj Siwar, State Working Committee Member Raju Detarwal, Law Cell State Executive Member Ramesh Pareek, State Working Committee Member Dilip Singh Rajpurohit, Chandresh Harsh, Narayanlal Chauhan, Shivlal Teji , Subhash Mittal, Subhash Goyal, Om Nayak, remained on stage. Bhavya Rajput welcomed the guests by applying tilak.
Blanket distribution is happening for the last five years
Mast Mandal Patron Patron Saroj Devi Samsukha, President Vijay Malu, Vice President Arihant Nahata and Secretary Poonam Chand Chordia, Sajjan Devi Chordia gave details of the work being done by the institute. President Malu informed that for the last five years 5100 blankets are distributed in Bikaner and 10 thousand in Assam. Many service works are done including service of Baba Ramdev pedestrians.

