‘कृषि व्यवसाय में अक्षय संसाधन आधारित अवसर’ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

बीकानेर

‘कृषि व्यवसाय में अक्षय संसाधन आधारित अवसर’ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बीकानेर, @dainikkhabraan। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में ‘कृषि व्यवसाय में अक्षय संसाधन आधारित अवसर’ विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण का आयोजन कृषि व्यवसाय प्रशिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अक्षय संसाधन जैसे सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायो गैस, बायोमास ब्रिकेट्स आदि पर आधारित कृषि व्यवसाय अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा की गई। इससे सम्बंधित क्षेत्रों का दौरा प्रतिभागियों को कराया गया। शैक्षिक और उद्योगों से जुड़े हुए वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और सम्बंधित संयंत्रों का प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण के तहत शुक्रवार को समापन समारोह में अनुसंधान निदेशक प्रो. पी. एस. शेखावत और नाहेप प्रधान अन्वेषक प्रो एन के शर्मा ने सभी 48 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अवसरों को पहचानन एवम उद्यमिता की ओर अग्रसर होना आज की आवश्यकता है। प्रशिक्षण के सहसंयोजक  इंजीनियर जे के गौड़ ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और संयोजक डॉ. अमिता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Two days training on ‘Renewable Resource Based Opportunities in Agriculture Business’ completed

Bikaner, 24th December. A two-day training on ‘Renewable Resource Based Opportunities in Agriculture Business’ at Swami Kesavanand Rajasthan Agricultural University’s Institute of Agribusiness Management concluded on Friday. The training, sponsored by National Project on Higher Education in Agriculture, New Delhi, was organized under the joint aegis of Agribusiness Training Institute and Agricultural Engineering Department of the University.

During the training, agribusiness opportunities and possibilities based on renewable resources like solar energy, wind energy, bio gas, biomass briquettes etc. were discussed. The participants were given a tour of the related areas. Scientific and technical experts from academia and industries interacted with the participants and demonstrated the respective plants.

Under the training, in the closing ceremony on Friday, Director of Research Prof. PS Shekhawat and NAHEPE Principal Investigator Prof NK Sharma presented certificates to all the 48 participants. He said that recognizing the opportunities and moving towards entrepreneurship is the need of the day. The co-convener of the training, Engineer JK Gaur gave detailed information about the program and the convener Dr. Amita Sharma proposed the vote of thanks.