मंत्रिमंडल फेरबदल
जयपुर,@दैनिक खबरां। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार को लेकर मीडिया से खुलकर बात की। मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को प्रियंका गांधी से मिलने के बाद गुरुवार को सोनिया गांधी से मिले। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री गहलोत मीडिया से बात की।
मुख्यमंत्री गहलोत ने मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार के सवाल पर पत्रकारों से सब्र रखने की बात कही साथ ही मीडिया को विश्वसनीयता बनाए रखने की नसीहत भी दी। मुख्यमंत्री गहलोत से बार-बार मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार को लेकर सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने फीडबैक दे दिया है। आलाकमान को ब्रीफ कर दिया गया है अंतिम फैसला अब आलाकमान के हाथ में है।
मुख्यमंत्री गहलोत के बयान के बाद अब मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार को लेकर आलाकमान के आदेशों का इंतजार रहेगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस बार प्रभारी अजय माकन की राजस्थान की यात्रा मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार के नाम के लिफाफे के साथ ही होगी।

