मंत्रालयों का बंटवारा: कल्ला को शिक्षा, PHED महेश जोशी, धारीवाल UDH परसादी लाल को चिकित्सा, प्रतापसिंह को खाद्य, CM ने गृह, वित्त एवं DIPR अपने पास रखे
जयपुर, @dainikkhabraan। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यमंत्रिमण्डल का पुर्नगठन कर मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया हैं। गृह और वित्त मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है।इसके अलावा मुख्यमंत्री के पास कार्मिक, सामान्य प्रशासन, डीआईपीआर, आईटी, मंत्रिमण्डलीय सचिवालय, एनआरआई, आरएसआईबी को अपने पास ही रखा हैं।
राज्य के नए माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला होंगे उसके साथ उन्हे कला एवं संस्कृति का विभाग भी सौंपा गया है। परसादी लाल मीणा नए चिकित्सा मंत्री बनाए गए हैं। जयपुर के डॉ. महेश जोशी जलदाय के मंत्री होंगे जबकि प्रताप सिंह खाचरियावास के पास से परिवहन लेकर खाद्य मंत्रालय दिया गया हैं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट, रमेश मीणा को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है जबकि हेमाराम को वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया हैं।
शांति धारीवाल नगरीय विकास विभाग के मंत्री यथावत बने रहेंगे तथा इसके साथ संसदीय कार्य एवं कानून एवं विधि व निर्वाचन विभाग मंत्री का कार्यभार भी संभालेंगे। लालचंद कटारिया कृषि, पशुपालन एवं मत्सय, उदयलाल अंाजना सहकारिता, प्रमोद जैन भाया खान एवं पेट्रोलिय तथा गोपालन,ममता भूपेश महिला बाल विकास और साले मोहम्मद अल्पसंख्यक मामलात के मंत्री बने रहेंगे।
टीकाराम जूली को सामाजिक न्याय, गोविन्दराम को आपदा एवं प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय तथा अंकेक्षण विभाग , महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को सिंचाई एवं इंदिरा गांधी नहर परियोजना, शकुन्तला रावत को उद्योग व देवस्थान,भजनलाल जाटव को पीडब्ल्यूडी, विश्वेन्द्रसिंह पर्यटन एवं उड्डयन दिया गया हैं।
राज्यमंत्रियों में राजेन्द्र गुढ़ा को सैनिक कल्याण, होमगार्ड के साथ पंचायत राज के राज्य मंत्री होंगे। भंवरसिंह भाटी को ऊर्जा, वाटर रिसोर्स एवं इंदिरा गांधी परियोजना, जबकि अर्जुनसिंह बामणिया जनजाति विकास के साथ जलदाय के राज्यमंत्री होंगे।अशोक चांदना को खेल एवं युवा विभाग के साथ डीआईपीआर एवं रोजगार आदि का राज्य मंत्री बनाया गया हैं।
बृजेन्द्र ओला को परिवहन मंत्रालय, राजेन्द्र यादव उच्च शिक्षा एवं आयोजना, गृहराज्य मंत्री, स्टेट मोटर गैराज विभाग सौंपे गए हैं, जबकि सुभाष गर्ग तकनीकी, आयुर्वेद एवं इंडियन मेडिसन एवं अल्पसंख्यक मामलात के राज्यमंत्री, सुखराम विश्नोई लेबर, फैक्ट्री एवं बॉयलर के साथ राजस्व के राज्यमंत्री, मुरारी लाल मीणा कृषि विपणन ई स्टेट एवं पर्यटन – उड्डयन विभाग के राज्यमंत्री, जाहिदा खान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रिटिंग एण्ड स्टेशनरी के साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा कला एवं संस्कृति की राज्य मंत्री होगी।
किसको कौनसा मंत्रालय मिला :
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : विभाग : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क
- बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई
- शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन
4. परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज - लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य
- प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग
- उदय लाल आंजना : सहकारिता विभाग
- प्रताप सिंह खाचरियावास : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
- सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक मामलात विभाग
- हेमाराम चौधरी : वन एवं पर्यावरण मंत्री
- महेंद्रजीत सिंह मालवीया- जल संसाधन विभाग
- महेश जोशी: पीएचईडी विभाग
- रामलाल जाट: राजस्व विभाग
- रमेश मीणा: पंचायती राज एवं ग्रामीण
- विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन विभाग
- ममता भूपेश: महिला एवं बाल विकास विभाग
- भजनलाल जाटव: सार्वजनिक निर्माण विभाग
- टीकाराम जूली: सामाजिक सुरक्षा विभाग
- गोविंद राम मेघवाल: आपदा प्रबंधन विभाग
- शकुंतला रावत: उद्योग मंत्री
- अर्जुन सिंह बामनिया: ट्रइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), पीएचडी, भूजल राज्य मंत्री
- अशोक चांदना: खेल मंत्री, स्किल डेपलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, योजना राज्य मेंत्री
- भंवर सिंह भाटी: उर्जा (स्वतंत्र प्रभार) वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परिजना (राज्य मंत्री)
- राजेंद्र सिंह यादव: हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार) गृह राज्य मंत्री
- सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार) अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
- सुखराम विश्नोई: श्रम (स्वतंत्र प्रभार) राजस्व राज्य मंत्री
- बृजेंद्र ओला: ट्रांसपोर्ट एंड रोड सेफ्टी (स्वतंत्र प्रभार)
- मुरारीलाल मीणा: एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)
29.राजेंद्र सिंह गुढ़ा: सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज व रूरल डेवलपमेंट (राज्य मंत्री) - जाहिदा खान : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रिटिंग एण्ड स्टेशनरी(स्वतंत्र प्रभार), प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा तथा कला एवं संस्कृति(राज्य मंत्री)

