मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अप्रैल फूल को मनाया अप्रैल कूल दिवस, पूरे विश्व को दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश….

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र के प्रदेश अध्यक्ष मनीष विधानी ने अवगत कराया कि महासंघ स्वतंत्र एवं महासंघ एकीकृत संयुक्त तत्वाधान में अप्रैल फूल को अप्रैल कूल दिवस के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक फोर्ट विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर मनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मीनू वर्मा उपखंड अधिकारी, कमल कला, मगन लाल पाणेचा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा पूर्व, दीपक बंसल अधीक्षण अभियंता व्रत बीकानेर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार बोडा, आदि जनप्रतिनिधि शामिल हुए इन सभी ने अपने कर कमलों से फोर्ट स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।

कांग्रेस नेता कमल कल्ला ने ने कर्मचारी संगठन के इस सुझाव का बहुत-बहुत स्वागत किया और कर्मचारी संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार में भी किए जा रहे कार्यों की तारीफ की, एसडीएम मीनू वर्मा ने यह सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता मोहम्मद सदीक पवार ने की। साथ ही सभी पधारे हुए अतिथियों ने संघ द्वारा लगाए गए लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विधानी ने सभी अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र, प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को , अप्रैल फूल की जगह अप्रैल कूल दिवस के के रूप में राजस्थान के हर जिले में पौधारोपण का कार्य करेगा।

कार्यक्रम में मंच का संचालन तकनीकी जिला अध्यक्ष एकीकृत महासंघ रमेश चंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया। विभिन्न कर्मचारियों द्वारा कम समय में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष सहयोग दिया गया ।

गुरुवार को हुए पौधारोपण के कार्यक्रम में तकनीकी महासंघ एकीकृत के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, वन विभाग के सुरेंद्र फौजी, चिकित्सा विभाग के राजकुमार व्यास, गौरीशंकर देवड़ा, अजय पाल, शिव छंगानी, जसवीर बरनाला, कैलाश मेघवाल, रसपाल सिंह, मधुसूदन सिंह, मोहम्मद सदीक पवार, गोपी किशन, जितेंद्र गहलोत, ताराचंद सिरोही आदि शामिल रहे।