भारत ढाबा संचालक ने की ग्राहक की पिटाई, खाने में खामियां निकालना पड़ा भारी….

देश पुलिस कार्रवाई हरियाणा

भारत ढाबा संचालक ने की ग्राहक की पिटाई, खाने में खामियां निकालना पड़ा भारी

पानीपत/हरियाणा, @dainikkhabraan। हरियाणा के पानीपत (Panipat) जिले में पाल ढाबे के खाने में मक्खी निकलने की शिकायत करने पर ढाबा संचालक और कुछ युवकों के बीच बहस हो गई. कहासुनी के बाद युवक बिल देकर ढाबे से चले गए. आरोप है कि गुस्साए ढाबा संचालक (Dhaba Owner) ने उनका पीछा किया और फाटक पर उन्हें रोक लिया। दो युवक तो वहां से भाग निकले, लेकिन कुछ लोगों ने बाकी दो युवकों को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और एक युवक की जमीन पर नाक भी रगड़वाई। पीड़ित युवक ममेरे-फुफेरे भाई हैं।

आरोप है कि मारपीट के बाद ढाबा संचालक के साथ आए लोग सोने की चेन समेत करीब 25 हजार रुपए लूट ले गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मतलौडा थाना पुलिस ने ढाबा संचालक समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव रेरकलां निवासी शुभम ने बताया कि उसकी मुनक पुल पर कंफेक्शनरी की दुकान है। 15 अगस्त को मुखिजा कॉलोनी में रहने वाली उसकी बुआ का लड़का सन्नी अपने दोस्त राजवंशी के साथ उसकी दुकान पर आया। जाते वक्त सन्नी अपना मोबाइल उसकी दुकान पर भूल गया। कुछ देर बाद सन्नी ने अपने दोस्त के फोन से उसे फोन कर के मोबाइल भूलने और रिफाइनरी पुल पर मोबाइल पहुंचाने की बात कही। वो अपने दोस्त नरेश को लेकर सन्नी का मोबाइल देने रिफाइनरी पुल पर चला गया। जिसके बाद चारों पाल ढाबे पर खाना खाने लगे।

खाने में मक्खी निकली तो उन्होंने इसकी शिकायत ढाबा संचालक से की. खाने में मक्खी निकलने के बाद होटल मालिक के साथ कहासुनी हो गई। चारों खाने का बिल देकर ढाबे से चले आए। रास्ते में फाटक बंद होने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। आरोप है कि तभी 3 बाइक पर ढाबा संचालक समेत करीब 9 लोग वहां पहुंचे। सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वही डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि रिफायनरी रोड पर एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान दोनों पक्षों की बहस हुई थी।

जिसके बाद थोड़ी आगे चलकर मारपीट भी हुई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।