भारत डी ग्रुप और लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला कलेक्टर को फीस में राहत के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा….

बीकानेर

भारत डी ग्रुप और लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर कलेक्टर को फीस में राहत के लिए मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया और कल करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव।

बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान के लगभग हर कॉलेज व विश्वविद्यालय में फ़ीस के नाम पर जबरन वसूली का खेल चल रहा है, पिछले दो वर्ष से कुछ कॉलेजों में ना कक्षाएं लगी और ना ही परीक्षाएं हुई और जहाँ ऑनलाइन क्लासेज लग रहे है। वहां पूरी की पूरी फीस वसूली जा रही है जबकि छात्र ऑनलाइन क्लासेज के चलते क्लासेज घर से ही अटेंड कर रहे है और कॉलेज कैम्प्स की कोई भी सुविधा का उपयोग नहीं ले रहे है। ऐसे में फीस में राहत एवं परीक्षा शुल्क वापस करने की मांग को लेकर बीकानेर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की।

साथ ही युवाओं ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग को लेकर कल करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव। आज के ज्ञापन कार्यकम में भारत डी ग्रुप के अध्यक्ष धीरज मोदी, लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के अध्यक्ष भुवनेश व्यास, सुरेंद्र पंडित, नईम खान, दानियल अब्बासी, मोंटी अब्बासी आदि मौजूद रहे।