भाई की शादी के दो दिन बाद ही देर रात बहन ने की आत्महत्या, परिवार गया था दूसरी शादी में…..

कोटा पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

भाई की शादी के दो दिन बाद ही देर रात बहन ने की आत्महत्या, परिवार गया था दूसरी शादी में

कोटा, @dainikkhabraan। कोटा में एक युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती घर में अकेली थी। परिवार के सदस्य एक शादी में शामिल होने बूंदी गए थे। रात को साढ़े 10 बजे घर लौटे तो मकान का अंदर का गेट लगा हुआ था। परिजनों ने गेट तोड़ा तो युवती सामने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। दो दिन पहले ही युवती की भाई की शादी हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नही आए हैं।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी
मृतका यामिनी (21) सेकेंड ईयर में पढ़ाई करती थी। उसके पिता महावीर होमगार्ड में नौकरी करते हैं और हेयर ड्रेसर की दुकान भी है। यामिनी, तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। चचेरे भाई कमल ने बताया कि दो दिन पहले 14 नवम्बर (रविवार) को उसके दूसरे नम्बर के भाई पंकज की शादी हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन घर में अकेली यामिनी ने पीछे के कमरे में फंदा लगा लिया।

पेट में दर्द का बहाना बनाकर अकेली रुकी
मंगलवार को परिवार के सदस्य बूंदी में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। पिता महावीर ने यामिनी को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन यामिनी ने कहा कि उसका पेट खराब है, इसलिए वह नहीं जा पाएगी। फिर परिवार के सभी सदस्य कार से बूंदी चले गए। इसके बाद यामिनी घर में अकेली रह गई। पिता महावीर पास में रहने वाले अपने छोटे भाई से ध्यान रखने की बात कहकर निकल गए।

दूध वाले की आवाज पर भी कोई बाहर नहीं आया
परिजनों ने बताया कि शाम के समय दूध वाले ने आवाज लगाई, लेकिन यामिनी ने गेट नहीं खोला। रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के लोग घर पहुंचे तो अंदर का गेट लगा हुआ था। कई आवाज देने के बाद भी जब यामिनी ने गेट नही खोला तो गेट को तोड़ना पड़ा। गेट खोलते ही यामिनी फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई
कुन्हाड़ी थाना एएसआई भुवनेश कुमार ने बताया कि यामिनी ने देर रात को अपने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाया। उसने साड़ी से फंदा लगा रखा था। मृतका के कमरे की तलाशी ली गई। किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिलने से मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है