बड़े कब्रिस्तान गजनेर रोड से बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों पीने के पानी की नि:शुल्क टेंकर सप्लाई….

बीकानेर सेवा कार्य

बड़े कब्रिस्तान गजनेर रोड से बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों पीने के पानी की निशुल्क टेंकर सप्लाई

बीकानेर, @dainikkhabraan। सेवा संस्थान बीकानेर के सचिव जाकिर नागौरी ने बताया की बडा कब्रिस्तान समिति व मुस्लिम समाज के साथ साथ विभिन्न धर्मो के लोगो द्वारा जलदाय विभाग के एक्सीयन नफीस कयामखानी एवं नयाशहर ए.ई.एन योगिता रंगा का स्वागत किया गया तथा इस टयूबवेल का मंत्री बीडी कल्ला का 2 अप्रेल 2022 को बडे कब्रिस्तान मे उदघाटन किया।

इस टयूबवेल के होने से आस पास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होने मे काफी मदद मिल रही है जिसका हम नगर विधायक बी डी कल्ला एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते है।

गजनेर रोड बड़े कब्रिस्तान से टैंकरो से पानी की सप्लाई चैक की तथा जलदाय विभाग द्वारा नियुक्त ठेकेदार मुनीराम ने बताया कि यहां सुबह 7.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक प्रति दिन इस टयूबवेल से लगभग 70 से 80 टेंकर की सप्लाई बीकानेर के विभिन्न मौहल्लों मे बगैर किसी भेद भाव व पुछपात के पानी की सप्लाई की जाती है।

लोग मोहल्लो मे लाईन लगाकर कर घडो, मटकी, बाल्टी आदि मे पानी भरते है जिससे वे अपने घरो मे पानी ले जाते है। किसी के भी दबाव में कभी भी घर की कुण्डी या टंकी में सप्लाई नही की जायेगी। जिसके लिए हमें जलदाय विभाग के अधिकारीयों से निर्देश प्राप्त होते है। इस अवसर पर एन.डी.कादरी, जाकीर हुसैन नागौरी, पार्षद मोहम्मद असलम, डा. विजय आचार्य, एडवोकेट मोहम्मद असलम, कुदरत अली चैहान, मंसुर अली, बाबू, केदार कुमार ओझा, मोहम्मद शरीफ, कन्हैयालाल, सुनिलदत औझा व बीकानेर के जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संवाददाता सैय्यद अलताफ हुसैन