नहर बंदी और प्रचंड गर्मी को देखते हुए विकास परिषद मीरा शाखा की महिला टीम ने रवाना किये पानी टेंकर
बीकानेर, @dainikkhabraan। आज नहर बंदी और प्रचंड गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद में मीरा शाखा की महिला सदस्यों द्वारा आज जल ही जीवन है सेवा की शुरूआत की गई। आज दर्जनों पानी टेंकरों को मीरा शाखा की अध्यक्षा रितु मित्तल, सचिव छवी गुप्ता, वित्त सचिव रश्मि भंसाली, सुसन भाटिया, कुसुम क्वात्रा, ललिता कालरा, जागृति बोथरा ने हरी झंडी दिखाकर पानी के टैंकरों को जल ही जीवन है मिशन के तहत रवाना किया।
पीबीएम अस्पताल, गौचर भुमी, और जंतुआलय में यह पानी के रवाना किये गये। इस अवसर पर जल ही जीवन है मिशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि चुघ, प्रांतीय महिला संरक्षिका दीप्ति वाहल व मीरा शाखा की महिला सदस्यों का पूरा सहयोग रहा।
टीम अध्यक्षा रितु मित्तल ने कहा की इस नहर बंदी और प्रचंड गर्मी मैं हमारी यह सेवा निरंतर आगे भी चलती रहेगी
इसी कडी में बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी पीबीएम अस्पताल में नहर बंदी और प्रचंड गर्मी को देखते हुए 23 मार्च से आज 50 वे दिन भी लगातार टेंकरों के द्वारा पीबीएम अस्पताल में पानी की कमी को पुरा कर रही हैं।
पीबीएम हेल्प कमेटी और बीकानेर के झुमर सा सोनी, मनमोहन सोनी, बजरंग छींपा और बीकानेर के भामाशाह जहाँ पीबीएम अस्पताल में हजारों मरीजों का रोज आवागमन रहता है और रोज लाखों लीटर पानी की खपत रहती हैं इस लाखों लीटर पानी की पुर्ती कर रही हैं और साथ ही गोचर भुमी में भी पानी के टेंंकर भेजे जा रहे है।
आज इस कडी में भारत विकास परिषद मीरा शाखा महिला टीम सदस्यों की ओर से इस पुनीत कार्य करने पर समाज सेवी झुमर सा सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और बताया की इस प्रचंड गर्मी और नहर बंदी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल और जीव जंतुओं के लिए पानी की कमी नहीं आने देंगे।

