बीकानेर: ससुर ने बहू को घर में अकेली देख किया दुष्कर्म, मामला दर्ज….
बीकानेर, @dainikkhabraan। नोखा थाने में एक विवाहिता के भाई ने परिवाद दी कि उसकी बहिन को दहेज के लिए आए दिन परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं बहन के साथ ससुराल वाले मारपीट भी करते हैं।
परिवादी ने बताया कि मेरी बहिन के साथ उनके ससुर ने घर में अकेली पाकर दुष्कर्म भी किया। परिवादी ने नोखा थाने में तोलाराम और तोलाराम की पत्नी सहित सभी बेटे और बेटियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
थाने में धारा 498(ए), 406, 376, 323, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच कार्य नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद को सौंपी गई है।

