कोरोना के बाद अब स्कूलों में खेल कूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले विधार्थियों के लिए कोविड काल के बाद शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस सत्र का खेल कूद का कैलेंडर जारी कर दिया है।

पूरे राजस्थान में जिले और राज्य स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज 20 अक्टूबर से होगा। इस सत्र के कैलेंडर में बालिकाओं के लिए कुश्ती,फुटबॉल और क्रिकेट के अलावा सभी खेल के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन प्रशिक्षण ट्रायल के आधार पर किया जाएगा।

जिला स्तर पर प्रथम समूह की प्रतियोगिता 20 से 24 अक्टूबर के बीच होगी। द्वितीय समूह की प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से शुरू होगी। तीसरे समूह की सभी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर के बीच मे होगी। राज्य स्तर की तीनों वर्ग की प्रतियोगिताएं नवम्बर माह में आयोजित करवाई जाएगी