बीकानेर सफाईकर्मी पति-पत्नी के साथ जमादार ने की मारपीट…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत्त पति-पत्नी के साथ जमादार द्वारा मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।

एमएम ग्राउण्ड के पास रहने वाले राकेश जावा ने आरोप लगाया है कि वह व उसकी पत्नी नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। दोनों 15 अक्टूबर को गोकुल सर्किल पर सफाई कर रहे थे। इस दौरान निगम का जमादार मनोज लाखन आया व नाले में पड़े कचरे को निकालने की बात को लेकर दोनों के साथ मारपीट कर डाली। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।