बच्ची को गन प्वांइट पर लेकर दरोगा ने महिला से किया दुष्कर्म, बनाया वारदात का अश्लील वीडियो
मेरठ। जिले में एक दारोगा ने अपनी करतूत से वर्दी को शर्मसार कर दिया है। दारोगा ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर जबरिया दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान दारोगा ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। दारोगा की हैवानियत यहीं पर नहीं रुकी। अश्लील वीडियो के जरिए दारोगा महिला से तीन साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा है। महिला ने हिम्मत करके पूरे मामले की जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी ने महिला की शिकायत के आधार पर दारोगा के खिलाफ जांच बैठा दी है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने एसएसपी से शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले तीन साल से यौन शोषण किया जा रहा है और छह अक्टूबर को हस्तिनापुर ले जाकर कार में रेप किया। एसएसपी ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला और दरोगा के बीच फोन पर हुई चैट व डांस की वीडियो भी सामने आई है। शहर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उनकी सहेली की स्कूटी चोरी हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह सहेली के साथ माधवपुरम चौकी पर पहुंचे थे।
उस समय दरोगा अरुण कुमार चौकी पर तैनात था। महिला ने बताया कि चोरी के सिलसिले में दरोगा अक्सर घर आने लगा। बताया कि एक दिन दरोगा घर पर आया और रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेटी को गन प्वाइंट पर लिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान वीडियो बना ली और इसी को वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करने लगा।

