बहू ने अपने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया
हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले के महिला थाना पुलिस में विवाहिता ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर पति और उसके ससुराल वालों ने मिलीभगत कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पक्ष पंजाब का रहने वाला है।
पुलिस ने पीडिता का मेडिकल करवाया है। महिला थानाधिकारी मोनिका विश्नोई ने बताया कि जिले के एक गांव की एक महिला ने ने बताया कि उसकी शादी 2018 में पंजाब के फाजिल्का जिले के किलियांवाली गांव में हुई थी। दहेज में कार नहीं देने पर ससुराल वाले परेशान करने लगे। इस बीच कई बार मायके गई।
वापस ससुराल आती तो मारपीट कर परेशान किया जाता। कुछ समय बाद ससुर ने कमरे में बुलाकर चाय लाने को कहा। चाय देने कमरे गई तो नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। मायके वालों ने बात की तो कार ना देने का उलाहना दिया।
पीडिता ने पति गुरभेज सिंह, ससुर जगसीर सिंह और अन्य रिश्तेदार सुखदीप कौर और कमलदीप कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।

