बीकानेर संभाग: फोन पर फिरौती मांगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा….

चुरू देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर संभाग: फोन पर फिरौती मांगने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा….

बीकानेर संभाग

पुलिस कार्रवाई

चुरू/बीकानेर, @dainikkhabraan। इंटरनेट वॉइस कॉल कर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी केा गिरफ्ताार कर लिया है। यह कार्रवाई चुरू पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार कर चूरू लाई है। पुलिस ने आरोपी की कॉल लोकेशन चैक तो आंध्रप्रदेश आई।

इस पर एएसआई गिरधारीलाल मय टीम के आंध्रप्रदेश गए। टीम ने कॉल लोकेशन के आधार पर आरोपी कानाराम जाट को गिरफ्तार किया है।

आरोपी आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। बता दे कि मयूर विहार कॉलोनी चूरू निवासी एक महिला ने नौ मार्च को कोतवाली पुलिस थाना में परिवाद दिया था। जिसमें बताया कि बगरवालिया नागौर निवासी कानाराम जाट ने उसके मोबाइल नंबर पर 14 फरवरी को इंटरनेट वॉइस कॉल कर धमकी देते हुए कहा कि पांच लाख रुपए दे देना वरना तेरे बेटे को किडनैप कर लूंगा।