बीकानेर संभाग: पानी के होज में गिरी 8 वर्षीय बालिका को बचाने कुदा पिता, बाप-बेटी की मौत….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर हनुमानगढ

पानी में डूबने से मौत

थालड़का/हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। हनुमानगढ़ जिले के गांव थालड़का में वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबने से बाप-बेटी की मौत हो गई।

गुरुवार दोपहर दोनों शवों को गोताखोरों ने तलाश कर बाहर निकले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि गांव थालड़का निवासी ताराचंद (30) पुत्र आदराम और उसकी 8 वर्षीय बेटी राधा की डूबने से मौत हो गई। ताराचंद दिहाड़ी पर ऊंट गाढे में ईंटें धोने का काम करता था और गांव के वाटर वर्क्स के पास बने घर में पत्नी व बेटा-बेटी के साथ रहता था। उसकी बेटी राधा हर रोज वाटर वर्क्स में मछलियों को आटे की गोलियां डालने जाती थी।

बुधवार रात को राधा मछलियों को दाना डालने गई थी। ऐसा अंदेशा है कि मछलियों को दाना डालते समय राधा का पैर फिसल गया और वो डिग्गी में गिर गयी। ताराचंद भी आसपास ही मौजूद था और वह बच्ची को बचाने के लिए डिग्गी में कूद गया। देर रात तक बाप-बेटी के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू की।

ग्रामीण राकेश कुमार ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे डिग्गी में चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। अंधेरा होने के चलते ग्रामीणों ने अपने स्तर पर डिग्गी में तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह तक बच्ची का शव पानी के ऊपर आ गया। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर डिग्गी में तलाश की तो ताराचंद का शव भी मिल गया। दोनों के शव रावतसर स्थित सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।