युवक ने लड़की की आपत्तिजनक फोटो खींचकर बदनाम करने की कोशिश
बीकानेर, @dainikkhabraan। शहर के नयाशहर थाने इलाके में रहने वाले एक पिता ने पीडि़त होकर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पिता ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए बताया कि कमल रामावत पुत्र रामचन्द्र जो मेरी पुत्री को डरा धमकाकर जबरदस्ती उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच लिये बाद में उसे उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसको तंग व परेशान करने लगा तथा जबरन बदनियती तरीके से उसे छुआ। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पिंकी गंगवाल को सौंपी है।

