बीकानेर: शहर में दोपहर को मकान की छत पर लगी आग, घरेलू सामान जलकर खाक…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। जूनागढ़ के पीछे महिला मंडल स्कूल के सामने स्थित एक मकान की छत पर रविवार को अचानक आग लग गई। घर वालों को पता चलते ही भागकर छत पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मकान मालिक जाकिर हुसैन ने बताया की आग किस कारणों से लगी इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया। आग में घरेलू सामान जल कर राख हो गया।


