बीकानेर: नयाशहर थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने की बात पर विवाद, युवक की मौत, पुलिस ने किया 4 को राउंडप…..
बीकानेर: नयाशहर थाना क्षेत्र में सिगरेट पीने की बात पर विवाद, युवक की मौत, पुलिस ने किया 4 को राउंडप…..
युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर, @Dainikkhabraan। सिगरेट की बात को लेकर हुए विवाद में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां पर चौखुंटी पुलिया के नीचे सिगरेट पीने से रोकने की बात को लेकर जगदीश नायक पर कई लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
इस सम्बंध में नयाशहर थाने में विशाल नायक ने 4 नामजद और 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। बता दे कि प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका साला जगदीश पुलिया के नीचे खड़ा था।
इसी दौरान पुलिया के नीचे खड़े कुछ लड़कों को जब उसने सिगरेट पीने से रोका तो विवाद हो गया और गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने इसी दौरान जगदीश के सिर पर वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों नामजद आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है।

